राज्य निर्वाचन आयोग ने अरनोद पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के लिए 2026 के आम चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर को वोटिंग होगी। इसी के साथ 20 नवंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे। वहीं सरपंचों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। वोटिंग की समाप्ति के बाद तुरंत ही नतीजे जारी किए जाएंगे। आयोग ने चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम जारी होते ही अरनोद में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वोटरों को तय पहचान पत्र लेकर पोलिंग बूथ पर पहुंचना होगा। सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी बनेंगे, जहां वे वोटर लिस्ट में नाम और बूथ की जानकारी ले सकेंगे।