बाड़मेर में तेज रफ्तार कार हाईवे पर मरी गाय से टकराकर बेकाबू हो गई और डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और उसमें बैठे 2 युवक अंदर फंस गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार का गेट तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक हत्या के मामले में बाड़मेर खुली जेल में सजा काट रहे थे। हादसा रीको थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… हाईवे पर गाय के शव से टकराकर बेकाबू हुई कार रीको थानाधिकारी पदमाराम ने बताया- बाड़मेर शहर से 6 किलोमीटर पहले नेशनल हाईवे-68 पर नवले की चक्की के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर गाय की मौत हो गई थी। करीब 1 घंटे से गाय का शव वहीं पड़ा था। शाम करीब 7 बजे बाड़मेर की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार गाय के शव से टकराकर बेकाबू हो गई। कार डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और 2 युवक अंदर फंस गए। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार का गेट और लोहे की चद्दर हटाकर युवकों को बाहर निकाला। दोनों युवकों को बाड़मेर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि अंधेरे में हाईवे पर पड़ी गाय नजर नहीं आने के कारण हादसा हुआ। शाम को खुली जेल में लौट रहे थे दोनों थानाधिकारी ने बताया- कार सवार युवकों की पहचान महेंद्र (27) पुत्र राणाराम और सुजानाराम (35) पुत्र धर्माराम निवासी देवा गांव, मोहनगढ़ (जैसलमेर) के रूप में हुई। दोनों हत्या के मामले में बाड़मेर खुली जेल में सजा काट रहे थे। नियमों के अनुसार रोलकॉल के लिए उनको शाम 7 बजे फिर से खुली जेल पहुंचान था, लेकिन पहले ही ये हादसा हो गया। ये खबर भी पढ़ें जयपुर में कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंदा:टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराई; हादसे के बाद रॉन्ग साइड भगा ले गया कार जयपुर में कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद डाला। हादसे में मां-बेटी डिवाइडर से टकराकर घायल हो गईं। हादसा कार को पीछे लेते समय हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर कार को रॉन्ग साइड में दौड़ाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से घायल मां-बेटी को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। (पूरी खबर पढ़ें)