दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध बैग लेकर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को CISF जवानों ने तुरंत पकड़ लिया। घटना CCTV में कैद हुई है। घटना 17 अक्टूबर की है, जानकारी आज सामने आई है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि व्यक्ति मेट्रो स्टेशन के सिक्योरिटी चेकिंग एरिया में पहुंचकर अपना बैग एक्स-रे स्कैनिंग के लिए रखता है। स्कैनिंग के दौरान बैग में एक संदिग्ध और घनी वस्तु दिखाई दी। जांच में सोने जैसा पाउडर मिला। इसके बाद व्यक्ति फोन पर बात करते हुए महिलाओं के सिक्योरिटी स्कैनिंग जोन की ओर बढ़ता है। उस समय वहां कोई महिला यात्री नहीं थी। अचानक व्यक्ति काला बैकपैक लेकर भागने लगता है। वह महिलाओं के फ्रिस्किंग जोन से होते हुए एस्केलेटर की तरफ भागता है। CISF जवान 8 सेकेंड में सीढ़ियां चढ़कर व्यक्ति को एग्जिट गेट नंबर-1 पर पकड़ लेता है। 5 तस्वीरों में पूरा घटनाक्रम… दिल्ली पुलिस बोली- आरोपी मलेशिया में टेक्सटाइल सेक्टर में काम करता है दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को CISF कर्मियों ने मो. शोएब नाम के व्यक्ति को उनके हवाले किया। वह यूपी का रहने वाला है। उसने अपना दूसरा पता कुआलालंपुर, मलेशिया बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मलेशिया में रहता है और टेक्सटाइल सेक्टर में काम करता है। उसकी पत्नी मलेशिया की नागरिक है और उनके दो बच्चे भी मलेशियाई नागरिक हैं। वह 16 अक्टूबर को यह पाउडर लेकर दिल्ली आया था और जामा मस्जिद इलाके में वसीर नाम के होटल में ठहरा था। घटना वाले दिन वह जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से लाजपत नगर जाने के लिए पहुंचा था, जहां चेकिंग के दौरान CISF कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को आशंका थी कि बरामद पदार्थ नशीला या साइकोट्रॉपिक पदार्थ हो सकता है। इसके बाद संबंधित नारकोटिक्स विभाग से संपर्क किया गया और पदार्थ की जांच कराई गई। जांच में पता चला कि बरामद सोने जैसा पाउडर नशीला पदार्थ नहीं था। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू- आर्मी अफसर की पत्नी ने जासूसी की, FIR दर्ज: चैटजीपीटी से नोट्स बनाए जम्मू में एक आर्मी अफसर की पत्नी के खिलाफ जासूसी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने चैटजीपीटी और क्लाउड जैसे AI टूल्स की मदद से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील विषयों पर नोट्स तैयार किए थे। आरोप है कि ये पेपर चीनी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के लिए तैयार किए गए थे। पूरी खबर पढ़ें…