जयपुर में सेंट्रल फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और सीएमएचओ जयपुर सेकंड की टीम ने मुहाना मंडी में मैसर्स श्री श्याम फूड्स पर कार्रवाई की। अचार की टंकियों में मरी छिपकलियां, मच्छर-मक्खियां और मकड़ी के जाले मिले। टीम ने करीब 85 हजार किलो रखे माल को सीज कर दिया। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया- सोमवार को टीम जब मुहाना मंडी स्थित फर्म के बेसमेंट में गई तो वहां प्लास्टिक की करीब 100 टंकियों में 80 हजार किलो अलग-अलग प्रकार के अचार का कच्चा माल भरा हुआ था। करीब 5 हजार किलो तैयार अचार (गाजर, कैरी, नींबू और मिर्ची) पैक करके रखा हुआ था। CMHO डॉ. मनीष मित्तल ने बताया- बाजार में फर्म का अचार श्री श्याम फूड्स के नाम से बेचा जाता है। वहीं फर्म का मालिक सुनील पारीक है। इस अचार को जयपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई किया जाता था। सामग्री नष्ट करवाने के लिए सीज फर्म में करीब 80 हजार किलोग्राम कच्चा माल प्रोसेसिंग के लिए रखा था। टंकियों की जांच करने पर उनमें मच्छर, मकड़ियां और जाले पाए। एक-दो टंकियों में मृत छिपकलियां भी मिलीं। परिसर में अत्यधिक गंदगी के साथ खिड़कियां और जालियां टूटी हुई थीं। इस पर टीम ने मौके से सॉस, मिक्स अचार और आम के अचारके नमूने लेकर जांच के लिए लैब भिजवाए। साथ ही वहां रखे तमाम स्टॉक को सीज कर दिया। खाद्य सामग्री के दूषित होने की आशंका को देखते हुए यहां रखे 85 हजार किलोग्राम माल को नष्ट करवाने की जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं खाद्य सामग्री के अवैध विक्रय अथवा उसे खुर्द-बुर्द करने की आशंका देखते हुए परिसर को सील कर खाद्य कारोबार पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी। साथ ही फर्म का खाद्य लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए। यह खबर भी पढ़ें... जयपुर के चोखी ढाणी में 90 किलो काजू टुकड़ी सीज:पैकिंग पर एक्सपायरी डेट नहीं थी, खाद्य तेल भी मिला अनसेफ जयपुर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चोखी ढाणी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 90 किलो काजू टुकड़ी सीज की थी। टुकड़ी की पैकिंग पर मेकिंग और एक्सपायरी डेट नहीं थी। वहीं खाद्य तेल, मावे के सैंपल भी लिए। विभाग को 181 पोर्टल पर शिकायत मिली थी। इसके बाद मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने जुलाई को कार्रवाई की थी। (पूरी खबर पढ़ें)