अरनोद के चूपना ग्राम पंचायत के टांडा खेड़ा और छतरी घाटा के ग्रामीणों ने विकास अधिकारी, पंचायत समिति अरनोद को ज्ञापन सौंपकर दोनों स्थानों पर श्मशान घाट बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जनहित को देखते हुए दोनों जगहों पर श्मशान घाट निर्माण की मंजूरी देने और आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू कराने की मांग की। अधूरी पुलिया का काम पूरा कराने की मांग ग्रामीणों ने टांडा और टांडा खेड़ा के बीच अधूरी पड़ी पुलिया का निर्माण कार्य भी पूरा कराने की मांग की। इसके साथ ही रास्ते पर ग्रेवल डालकर सड़क की स्थिति सुधारने के लिए भी ज्ञापन दिया। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया का काम अधूरा होने और रास्ते की हालत खराब होने से छात्रों सहित आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। नाले में पानी भरने के कारण कई बार रास्ता बंद हो जाता है। इससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है। मांगें पूरी नहीं हुईं तो धरने की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द अधूरी पुलिया का काम पूरा कराने और रास्ते में सुधार कराने की मांग की है। साथ ही दोनों स्थानों पर श्मशान घाट निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।