असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनकी टीम के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया था। ये लोग CJP की वॉलंटियर्स मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस सभी को गुवाहाटी स्थित काहिलीपारा जेल लेकर गई है। हालांकि पांच घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए जाने के दौरान रांका ने कहा- CM हिमंता को डर है कि अगर CJP असम के स्कूलों में गई तो पूरे देश को सच पता चल जाएगा। रांका को हिरासत में लेने की 2 तस्वीरें… दीपके बोले- रांका को पुलिस किसी अज्ञात जगह पर ले गई थी CJP मुताबिक, उसकी टीम गुवाहाटी में वॉलंटियर्स की एक मीटिंग में जा रही थी। इसमें करीब 200-300 वॉलंटियर्स के शामिल होने की योजना थी। पुलिस ने सुबह से ही कार्यक्रम स्थल का रास्ता रोक दिया था। रांका ने इससे पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण से प्रभावित परिवारों से मिलने और सरकारी स्कूलों का जायजा लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि CJP असम और पूर्वोत्तर में अपना वॉलंटियर नेटवर्क बढ़ाएगा। दीपके ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की अनदेखी की वजह से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है, और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाने की मांग की। उन्होंने कहा था कि 'स्कूल ठीक करो अभियान' के अगले चरण में वे महाराष्ट्र के अन्य इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे ताकि यह देख सकें कि छात्रों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… कॉकरोच पार्टी बोली-मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे में इस्तीफा दें:वरना देशभर में आंदोलन करेंगे; वे देशद्रोही, SIR में 13 करोड़ नाम काटे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…