चूरू | रैगर बस्ती स्थित बाबा रामदेव मंदिर से रविवार को बाबा रामदेव पैदल यात्री संघ का जत्था रूणिचा के लिए रवाना हुआ। विधायक हरलाल सहारण, पदम सिंह राठौड़, सुनील भाऊवाला, सीताराम लुगरिया, आनंद रछोया, घनश्याम खटीक, नाथूराम रसगनिया, सांवरमल गहनोलिया, ताराचंद महनसरिया, दुर्गादत्त चंदेल, मनोज सोनी व भंवरलाल आदि ने दल को रवाना किया। इससे पहले बाबा रामदेव की आरती कर पूजा की गई। सहारण ने यात्रियों को बाबा रामदेव का ध्वज दिया। इस दौरान सोहनलाल ठेकेदार, बुद्धिचंद रसगनिया, गजानंद सैनी, जयंत प्रजापत, भोजराज सैनी, रूपकमल चांवरिया, देवकीनंदन धौलपुरिया, चौथमल सेवलिया, अनिल प्रकाश कानखेड़िया आदि मौजूद रहे। संचालन किशनलाल गहनोलिया ने किया।