बालोतरा में नगर परिषद सभापति चुनाव में निर्दलीय नामांकन भरने वाले प्रत्याशी नैनाराम सुन्देशा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जब नैनाराम एसडीएम ऑफिस जा रहे थे तब कुछ लोगों ने सामने आकर उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। अचानक हुई घटना से मौके पर तनाव बढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव किया। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और नैनाराम सुन्देशा की गाड़ी को एसडीएम कार्यालय तक सुरक्षित पहुंचाया। नैनाराम ने भाजपा के टिकट पर वार्ड 29 से चुनाव जीता था। 55 वार्डों में भाजपा को 29 पर जीत मिली भाजपा ने यहां वार्ड 8 से चुने गए पार्षद योगेश कुमार को टिकट दिया है। कांग्रेस ने वार्ड 22 से पार्षद बनीं अंकिता को मैदान में उतारा है। वहीं वार्ड 53 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले मुकेश ने निर्दलीय और कांग्रेस से पर्चा भरा था। शहर के 55 वार्डों में 29 सीट पर भाजपा, 23 पर कांग्रेस और 3 सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है।