बांसवाड़ा जिले में रात के समय घर से बाहर जाने से टोकने पर पोती ने दादा (दादा के भाई) की हत्या कर दी। पोती ने लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दादा का सिर फोड़ दिया। फर्श पर लहूलुहान पड़े बुजुर्ग को परिजन गंभीर हालत में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना मोटागांव थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। आरोपी युवती के चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। खास बात यह है कि युवती ही बुजुर्ग (मृतक) की देखभाल करती थी। बुजुर्ग ने पूछा था- रात के समय कहां जा रही है? थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया- बोरदा निवासी नारायण पुत्र राजिया राणा भील ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे मेरे छोटे भाई प्रकाश की बेटी सुनिया उर्फ सुनीता (19) अचानक हाथ में लाठी लेकर घर से बाहर जा रही थी। पड़ोस में रहने वाले मेरे चाचा जेता (60) पुत्र कमजी राणा ने जब सुनिया को बाहर जाने से टोका और पूछा- ‘रात के समय इस तरह कहां जा रही है?’, तो सुनिया गुस्से में आ गई। उसने लाठी से मेरे चाचा जेता के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे उनका सिर फूट गया। वहीं लहूलुहान हालत गिर पड़े। गांववालों को आता देख पड़ोसी के घर में छुपी जेता के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास से परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख सुनिया भाग गई। पड़ोस में महिपाल पुत्र शंकरलाल राणा के घर में जाकर छुप गई। बाद में उसके माता-पिता और परिजन ने महिपाल के घर पहुंचकर उसे पकड़ा। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही वह फिर मौके से भाग गई, जिसकी तलाश की जा रही है। गंभीर रूप से घायल जेता को परिजन गनोड़ा के सरकारी हॉस्पिटल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बांसवाड़ा जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां रात करीब 11:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। युवती ही करती थी देखभाल थानाधिकारी ने बताया- सुनिया के दादा राजिया और जेता (मृतक) दोनों भाई थे। जेता के कोई संतान नहीं थी, इसलिए सुनिया ही उनके पास रहकर देखरेख करती थी। सुनिया 12वीं क्लास तक पढ़ी है। उसने एक साल पहले ही पढ़ाई छोड़ी थी। राजस्थान में बुजुर्ग दादा-दादी की हत्या के मामले… जयपुर में चाकू से गला काटकर दादी की हत्या की जयपुर में 22 सितंबर को पोते ने बुजुर्ग दादी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पोते को पकड़ लिया। आरोपी पुलकित कॉलेज स्टूडेंट है। उसके पिता सरकारी स्कूल में टीचर हैं। वहीं मां रेवेन्यू डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। (पूरी खबर पढ़ें) पेंशन-फसल के पैसे नहीं देने पर दादा की हत्या कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को पेंशन और फसल के पैसे नहीं देने के विवाद में पोते ने कुल्हाड़ी-लाठी से वार कर दादा की हत्या की थी। दादा रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल था। आरोपी के पिता ने शव को घर से 500 मीटर दूर फेंक दिया था। (पूरी खबर पढ़ें)