​प्रदेशभर में आचार संहिता लगते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बांसवाड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के तहत पहले चरण में मतदान होगा। जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां और राजनीतिक दलों की सरगर्मी बढ़ गई है। बांसवाड़ा जिले में 3 चरणों मे मतदान होगा। 16 पंचायत समितियों को तीन चरणों में बांटा गया है: नामांकन से लेकर परिणाम तक: यह रहेगा पूरा शेड्यूल 1. जिला परिषद सदस्यों के लिए कार्यक्रम 2. पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन कार्यक्रम: 3. सरपंच और पंच पद के लिए: महामुकाबला: जिला प्रमुख और प्रधान कब चुने जाएंगे? जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को सुबह 8:00 बजे से जिला मुख्यालय पर शुरू होगी। इसके बाद बोर्ड गठन की प्रक्रिया शुरू होगी: जिला प्रमुख का चुनाव: 25 नवंबर 2026 (बुधवार) जिला प्रमुख का पद एसटी के लिए रिजर्व ​इस बार के चुनाव में आरक्षण की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है। जिसके तहत बांसवाड़ा जिला परिषद में जिला प्रमुख का पद एसटी (अनुसूचित जनजाति) ओपन के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, जिले की कुल 16 पंचायत समितियों में से 8 पदों पर महिलाएं और 8 पदों पर एसटी ओपन श्रेणी के प्रधान निर्वाचित होंगे। जिले में कुल 43 जिला परिषद सदस्य, 280 पंचायत समिति सदस्य, 549 सरपंच व 4515 वार्ड पंच चुने जाएंगे। जिसके लिए 1364 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। ​जिले के पंचायत समितियों के मतदाता आंकड़े जिले में कुल 16 पंचायत समितियां हैं। जिनके अंतर्गत कुल 549 ग्राम पंचायतें और 4,515 वार्ड है। वहीं, जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 12,87,873 है, जिसमें 6,45,041 पुरुष, 6,42,826 महिलाएं और 6 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सबसे बड़ी ​घाटोल पंचायत समिति मतदाताओं और क्षेत्र के लिहाज से घाटोल सबसे बड़ी पंचायत समिति है। जहां 60 ग्राम पंचायतें, 522 वार्ड और 1,52,557 कुल मतदाता (75,661 पुरुष, 76,894 महिलाएं व 2 थर्ड जेंडर) हैं। वहीं सरेड़ी बड़ी सबसे छोटी पंचायत समिति है, कुल 42221 मतदाता है। जिसमें 21176 पुरुष व 21045 महिला मतदाता है। सबसे कम 22 ग्राम पंचायतें है।