बांसवाड़ा के सभी 16 पंचायत समितियों में प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा चुकी है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण सभी 16 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। नए समीकरणों के तहत इस बार कुल 16 सीटों में से ठीक आधी यानी 8 सीटें एसटी महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि शेष 8 सीटें एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए तय की गई हैं। महिला आरक्षण के तहत जिन 8 पंचायत समितियों को आरक्षित किया गया है, उनमें सरेड़ी बड़ी, गनोड़ा, आनंदपुरी, नाहरपुरा, सज्जनगढ़, डूंगरा छोटा, बांसवाड़ा और कुशलगढ़ शामिल हैं। इन सभी सीटों पर केवल एसटी वर्ग की महिला उम्मीदवार ही प्रधान पद का चुनाव लड़ सकेंगी। दूसरी ओर, शेष 8 सीटें पुरुष उम्मीदवारों के लिए रखी गई हैं। इनमें गढ़ी, अरथूना, घाटोल, बागीदौरा, गांगड़तलाई, छोटी सरवन, तलवाड़ा और छोटी सरवा पंचायत समितियां शामिल हैं। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब प्रधान पद के दावेदारों ने अपनी-अपनी पंचायत समितियों में चुनावी गोटियां बिछाना और जनसंपर्क तेज कर दिया है। जिले के जिला परिषद सदस्यों के लिए आरक्षित वार्ड सरपंचों की लॉटरी कल प्रदेश के 14403 सरपंचों और 130589 वार्डपंचों की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी। पंचायती राज चुनाव के तहत इन सभी पदों के लिए ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाली जाने वाली थी। इसके बाद इसके लिए 17 और 18 सितंबर की तारीख तय हुई, लेकिन इन्हें अचानक स्थगित कर दिया गया था। बांसवाड़ा जिले में कुल 549 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 4515 वार्ड पंच बनेंगे। गांगड़तलाई पंचायत समिति के 17 वार्ड आरक्षित की स्थिति पंचायत समिति बागीदौरा के सभी 19 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति छोटी सरवन के सभी 15 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति सरेड़ी बड़ी के सभी 15 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति घाटोल के सभी 29 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति गनोड़ा के सभी 15 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति गढ़ी के सभी 19 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति नाहरपुरा के सभी 15 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति आनन्दपुरी के सभी 15 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति डूंगरा छोटा के सभी 15 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति सज्जनगढ़ के सभी 15 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति कुशलगढ़ के सभी 19 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति छोटीसरवा के सभी 15 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति छोटीसरवा के सभी 15 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति तलवाड़ा के सभी 15 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति अरथूना के सभी 17 वार्डों की आरक्षण स्थिति पंचायत समिति बाँसवाड़ा के सभी 25 वार्डों की आरक्षण स्थिति