बारां जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एडीएम भंवरलाल जनागल सहित शाहाबाद और किशनगंज के एसडीएम को एपीओ कर दिया गया है। फिलहाल एडीएम का पद खाली है। शाहाबाद एसडीएम सुनील कुमार झिंगोनियां और किशनगंज एसडीएम हेमंत कुमार घनघोर भी एपीओ हुए हैं। इनकी जगह भरतपुर के वैर एसडीएम ऋतुराज शर्मा को किशनगंज और कोटपूतली-बहरोड़ से दिनेश शर्मा को शाहाबाद एसडीएम लगाया गया है। कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि जिले स्तर से कोई शिकायत नहीं थी। चुनाव से पहले उच्च स्तर से यह बदलाव किया गया है। सूत्रों के अनुसार, एडीएम जनागल के कार्यकाल में डोल मेले के आयोजन में गड़बड़ी और भाजपा नेताओं को चैंबर से बाहर निकालने की शिकायतें उच्च स्तर तक पहुंची थीं। किशनगंज के नाहरगढ़ में डोल मेला ग्राउंड को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर 8 दिन तक आंदोलन भी चला था।