बारां शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार शाम को सड़क किनारे बने एक खुले नाले में एक गोवंश गिर गया। नाले में गिरने से गोवंश घायल हो गया। सूचना मिलने पर श्री वासुदेव गौ सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थानीय गोसेवकों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को नाले से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद घायल गोवंश का प्राथमिक इलाज भी किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में सड़क के दोनों ओर बने खुले नाले गोवंश के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अक्सर गोवंश इन नालों में गिरकर घायल हो जाता है। कई बार शिकायत के बावजूद इन नालों पर स्लैब या जाली नहीं लगाई गई है। गोसेवकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के खुले नालों को जल्द से जल्द ढका जाए। इससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और गोवंश सुरक्षित रह सके।