बारां जिले की कुल 10 प्रधानों में से 5 महिला होंगी। इनमें एक एससी महिला, एक एसटी महिला और तीन अनारक्षित महिला होंगी। इसी तरह जिला परिषद सदस्य के 29 पदों में से 11 में भी महिला सीट रिजर्व हो गई। इन 11 में 8 अना​रक्षित महिला और 3 एसटी महिला का आरक्षण तय हुआ है। इसके साथ ही जिले में 168 पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की भी बुधवार को लॉटरी निकाली गई। अब गुरुवार को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। बारां जिले में 10 पंचायत समिति में प्रधानों की लॉटरी का तय आरक्षण