बारां में 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय नेटबॉल प्रतियोगिता में पीएमश्री महात्मा गांधी विद्यालय, समरानियां ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में जिला विजेता बनकर दोहरा खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग के फाइनल में समरानियां ने महात्मा गांधी विद्यालय बडोरा को हराया। वहीं, बालक वर्ग में समरानियां ने ग्लोरियस स्कूल केलवाड़ा को हराकर ट्रॉफी जीती। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक इस्लाम पठान ने बताया कि इस प्रदर्शन के चलते विद्यालय के 19 खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। इनमें 11 खिलाड़ी हैंडबॉल के लिए सीकर और 8 खिलाड़ी नेटबॉल के लिए जोधपुर में बारां जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।