बारां में पुलिस ने ईरानी गैंग के 4 गिरफ्तार बदमाशों की सर्राफा बाजार में पैदल परेड कराई। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। यह गैंग चश्मे-नगीने बेचने की आड़ में रैकी कर चोरी करता था। 10 सितंबर को इन्होंने घंटाघर के पीछे जय भवानी ज्वैलर्स से 84.270 ग्राम सोना चुराया था। पुलिस ने हरियाणा, दिल्ली, एमपी और राजस्थान में तलाश के बाद जयपुर से अकबर अली (34), यासर अली (55), मेहंदी हसन (54) और मोहम्मद (45) को पकड़ा। इन पर 30 मामले दर्ज हैं और 2-2 हजार का इनाम था। आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इनकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल 2 बाइक भी मिली हैं। इन्होंने बाड़मेर, भींडर समेत कई राज्यों में चोरी कबूल की है।