बारां जिले में विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत गिरदावर सर्किल स्तर पर रविवार को दूसरे दिन भी शिविर लगे। इन शिविरों में आम लोगों को राजस्व सेवाओं और सरकारी योजनाओं का फायदा मौके पर दिया गया। जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देश पर ये शिविर लगाए गए। जिला स्तरीय अधिकारियों ने शिविरों का दौरा कर काम की समीक्षा की। प्रभारी अधिकारियों ने अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर लोगों की शिकायतें सुनीं और उन्हें मदद पहुंचाई। शिविरों में मेडिकल जांच और दवाएं बांटी गईं, पशु बीमा किया गया, पोषण किट दिए गए और लटके बिजली के तारों को ठीक किया गया। राजस्व विभाग ने सेवा सेतु के तहत खातों का शुद्धीकरण, आपसी सहमति से बंटवारा, रास्ता और नामांतरण के मामले निपटाए। इसके अलावा, अतिक्रमण हटाना, भूमिहीनों को जमीन देना, सीमाज्ञान, जाति, मूल निवास प्रमाण-पत्र बनाना और फार्मर रजिस्ट्री जैसे कई काम भी किए गए।