बारां जिले में गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ आंधी चली। इसके बाद जिले के कई इलाकों में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश से नदी-नालों में पानी तेजी से बढ़ने लगा, वहीं सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। कच्चे रास्तों पर भी पानी बहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। नदी-नालों में बढ़ा पानी लगातार बारिश के चलते जिले के नदी-नालों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी बहने लगा। निचले इलाकों और कच्चे रास्तों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हुई। उड़द की फसल को नुकसान की आशंका बारिश को लेकर किसानों की राय मिली-जुली है। खेतों में खड़ी उड़द की फसल की फलियां पकने लगी हैं, ऐसे में तेज बारिश से फसल को नुकसान होने की आशंका है। किसानों को पक रही उड़द की फसल को लेकर चिंता है। धान, मक्का और धनिया को फायदा वहीं, धान, मक्का और धनिया की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि बारिश से इन फसलों को पर्याप्त पानी मिलेगा और इसका फसल पर सकारात्मक असर पड़ेगा। अगले 1-2 दिन भी बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी 1-2 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम में बदलाव का दौर आगे भी जारी रह सकता है।