बाड़मेर में थ्री-व्हीलर टैक्सी से कॉलोनी में एमडी की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 36 ग्राम एमडी भी बरामद की है। वहीं ड्रग्स के 3 लाख 42 हजार रुपए भी जब्त किए है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। टैक्सी में मिली एमडी ड्रग डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि महाबार में आसरा यूनिक कॉलोनी रिंग रोड के पास एक थ्री-व्हीलर टैपों में सवार युवक ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है। इस पर डीएसटी टीम और सदर थाना टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। कॉलोनी में टैक्सी में को रुकवाया गया। ड्राइवर से पूछताछ की गई और जब उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तो इस पर टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास और टैक्सी से 36 ग्राम एमडी मिली। साथ ही ड्रग्स से अर्जित 3 लाख 42 हजार रुपए जब्त किए। पुलिस ने आरोपी रामनिवास पुत्र धर्माराम निवासी विश्नोईयों का तला खारा, रामसर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ये जानकारी जुटी करी है कि एमडी कहां से लेकर आया था और कहां पर सप्लाई कर रहा था। पूरे नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। चुनावों के चलते चलाया जा रहा स्पेशल अभियान एएसपी नितेश आर्य ने बताया- पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर और पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी की ओर से स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी बुद्धाराम विश्नोई के सुपरविजन में सदर थाना पुलिस और डीएसटी की टीमें बनाई गई।