बाड़मेर में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट करने वाले दो आरोपी भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना 14 अगस्त की है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर शनि को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एएसआई देदाराम ने बताया- बिशाला गांव निवासी हितेश ने 14 अगस्त 2026 को ग्रामीण थाने में रिपोर्ट दी थी। बताया था कि मैं बिशाला के अंदर पेमाराम के प्लॉट पर काम कर रहा था। तभी वहां पर पोकरसिंह और पदमसिंह पुत्र चैनसिंह उर्फ सोहनसिंह वहां पर आए। इन्होंने मारपीट कर दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया। इस पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इस पर पुलिस ने शनिवार रात को पदमसिंह और पोकरसिंह को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने भेजा जेल पुलिस ने रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।