बाड़मेर नगर परिषद में सभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। भाजपा की ओर से गौतम जैन (बॉबी), गंगाविशन अग्रवाल और सुनील सिंघवी ने नामांकन भरा है। वहीं, कांग्रेस की ओर से जयमल सिंह और मधुलता ने सभापति पद के लिए पर्चा दाखिल किया है। मधुलता ने निर्दलीय से भी पर्चा भरा है। भाजपा नगर परिषद में बहुमत के साथ आई है। बाड़ेबंदी से नामांकन के लिए पहुंचे, तीन नामों पर बनी सहमति सभापति पद के दावेदारों समेत भाजपा के निर्वाचित पार्षदों को बाड़ेबंदी से बाड़मेर लाया गया। नामांकन से पहले पार्टी में प्रत्याशी के नाम को लेकर लंबी मंत्रणा चली थी। देर रात तक कैलाश कोटड़िया, गंगाविशन अग्रवाल, अर्चना चांडक और सुनील सिंघवी के नामों पर चर्चा हुई थी। देर रात मंथन के बाद सभापति पद के लिए तीन नाम सामने आए। इसके बाद गौतम जैन (बॉबी), गंगाविशन अग्रवाल और सुनील सिंघवी ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। कांग्रेस से जयमल सिंह और मुधलता ने भरा नामांकन कांग्रेस की ओर से जयमल सिंह ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने वार्ड संख्या 32 से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इससे पहले उनकी पत्नी लक्ष्मी कंवर पार्षद रह चुकी हैं। कांग्रेस की ओर से मधुलता ने भी सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने वार्ड संख्या 12 से चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी को 22 वोटों से हराया। सभापति के लिए भाजपा के चेहरे सभापति के लिए कांग्रेस के चेहरे इससे जुडी खबरें पढ़े…. बाड़मेर में सभापति की दौड़ में 4 नाम आगे:भाजपा में गौतम, कैलाश और गंगाविशन के नाम पर मंथन; कांग्रेस से 3 पार्षद कर सकते हैं नामांकन बाड़मेर नगर परिषद के नवनिर्वाचित 55 पार्षदों की पूरी प्रोफाइल:कोई 3 तो कोई 1265 वोट से जीता, वार्ड 21 में निर्दलीय में हुई टक्कर बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज अपना वार्ड नहीं जिता पाए:विधायक प्रियंका-मेवाराम के वार्ड में हारी पार्टियां, पूर्व सभापति भी हारे बाड़मेर में 15 साल बाद भाजपा को बहुमत:नगर परिषद के 55 में से 29 वार्डों में जीती; चौहटन में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला बाड़मेर में 15 साल बाद बीजेपी बनाएगी बोर्ड:भाजपा को 44.33% वोट मिले; पढ़ें, अब चेयरमैन का चेहरा कौन