पंचायती राज चुनाव में आज जिला परिषद, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों की आरक्षित लॉटरी निकाली गई। बाड़मेर में 8 महिला प्रधान बनेंगी। इसमें 1-1 एससी, एसटी और एक ओबीसी प्रधान बनेगा। वहीं 37 जिला परिषद सदस्यों में 18 महिला मेंबर बनेगी। एसएसी की 7 सीटें है। इसमें 3 महिलाएं है। एसटी की एक महिला और पुरूष की है। सरपंच और वार्ड पंच के लिए लॉटरी एक दिन बाद 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में निकाली जाएगी। 17 प्रधान में 8 महिलाएं बाड़मेर जिले से बालोतरा अलग होने के बाद पूरा नक्शा बदल गया। परिसीमन और पुनर्गठन में 6 पंचायत समिति नई बनी है। इसमें बाटाडू, भीयाड़, विशाला, डूंगरों का तला, लीलसर, मांगता बनी है। अब कुल 17 पंचायत समिति है। इसमें 8 प्रधान महिलाएं बनेगी। इसमें एससी और ओबीसी शामिल है।
बाड़मेर जिले की 37 जिला परिषद सदस्य आरक्षित वार्ड बाड़मेर जिला प्रमुख पद के लिए अनारक्षित ओपन सीट आई है। इसमे जिला परिषद सदस्य 37 है। 18 महिलाएं जिला परिषद सदस्य बनेगी। कुल 37 सीट में से 7 सीट एससी (3 महिला), दो सीट एसटी (1 महिला), 7 सीट ओबीसी (3 महिला) और 21 अनारक्षित सीट रिजर्व हुई है। इसमें 11 महिलाएं है। पंचायत समिति वार वार्ड की लॉटरी पंचायत समिति आडेल ( प्रधान- अनारक्षित महिला) बाड़मेर जिले की पंचायत समिति आडेल की विधानसभा गुड़ामालानी है। इसमें कुल 15 वार्ड है। इसमें दो वार्ड एससी (1 महिला), तीन वार्ड ओबीसी (1 महिला) 10 वार्ड अनारक्षित (10 महिला) हुए है। इसमें 24 ग्राम पंचायतें है। पंचायत समिति चौहटन ( प्रधान- एसटी ओपन) चौहटन पंचायत समिति सबसे बड़ी पंचायत समिति है। इसमें वोटर भी एक लाख से ज्यादा है। ग्राम पंचायत 60 और वार्ड 19 है। 5 सीट एससी (2 महिलाएं), 2 सीट एसटी (1 महिलाएं), 3 सीट ओबीसी (1 महिलाएं) 10 अनारक्षित (5 महिलाएं) है। चौहटन समिति में पहले बीजेपी का प्रधान रूपाराम थे। पंचायत समिति मांगता (SC- ओपन) बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना पंचायत समिति को तोड़कर मांगता पंचायत समिति को नई बनाई गई। पहली बार हो रहे चुनाव में 15 वार्ड है। इसमें दो सीट एससी (1 महिलाएं), दो एसटी (1 महिलाएं), तीन ओबीसी (1 महिलाएं), 8 अनारक्षित (4 महिलाएं) को रिजर्व किया गया है। पंचायत समिति शिव (सामान्य ओपन) बाड़मेर जिले की शिव पंचायत समिति में 15 वार्ड है। बीते चुनाव में यहां से निर्दलीय प्रधान महेंद्र जाणी बने। इसके बाद कांग्रेस के कैलाश सिंह कोर्ट निर्णय पर दो माह के लिए प्रधान बने थे। दो वार्ड एससी (1 महिला) 4 ओबासी (1 महिला), 10 अनारक्षित (5 महिलाएं) रिजर्व हुई है। शिव में 37 ग्राम पंचायतें है। पंचायत समिति रामसर (ओपन महिला) बाड़मेर जिले की रामसर पंचायत समिति 17 वार्ड है। इसमें चार एससी (1 महिलाएं) एक एसटी, 3 सीट ओबीसी (1 महिला), 10 अनारक्षित (6 महिलाएं) रिजर्व की गई है। यहां पर कांग्रेस का प्रधान था। सरपंचों की लॉटरी कल प्रदेश के 14403 सरपंचों और 130589 वार्डपंचों की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी। पंचायती राज चुनाव के तहत इन सभी पदों के लिए ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाली जाने वाली थी। इसके बाद इसके लिए 17 और 18 सितंबर की तारीख तय हुई, लेकिन इन्हें अचानक स्थगित कर दिया गया था। बाड़मेर में 625 सरपंच और 1426 वार्ड पंच हैं। इससे जुड़ी खबर पढ़े… बाड़मेर में पंचायती राज चुनाव की लॉटरी कल:17 प्रधान, 37 जिला परिषद, 269 पंचायत समिति की वर्गवार होगी लॉटरी