बाड़मेर में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में 60 हजार से अधिक चेहरे सामने आए हैं। चार चरणों में होने वाले चुनाव में बाड़मेर में पहले चरण में 10 पंचायत समितियां हैं। करीब एक हजार से ज्यादा संभावित दावेदार हैं। हालांकि और भी नाम हो सकते हैं। कई जगहों पर एक नाम पर भी रायशुमारी हो रही है, इसलिए सरपंच की कुर्सी का मुकाबला काफी रोचक बनता जा रहा है। गांव-गांव में चुनावी चर्चाएं चल रहीं है। कई जगहों पर सामूहिक मीटिंग बुलाकर सरपंच पद के दावेदार पर सहमति बनाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्थान के पंचायत चुनाव में किस गांव से कौन सरपंच बनेगा? कहां कितने दावेदार हैं? पढ़िए सरपंच पद दावेदारों की ये लिस्ट…