बाड़मेर में पुलिस ने 2 साल से फरार 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह अपने घर पर आया था। पुलिस ने सूचना पर दबिश दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। मामला बायतु थाना क्षेत्र का है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार नशा मुक्त बाड़मेर को लेकर स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नीतेश आर्य बायतु डीएसपी दीपेंद्र सैनी के सुपरविजन में बायतु थानाधिकारी खेताराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। घर पर दबिश देकर पकड़ा मामले में फरार सप्लायर की डिटेन करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान घर पर आने की सूचना मिलने पर डीएसपी डॉ. दीपेंद्र सैनी, बायतु थानाधिकारी खेताराम ने घर पर दबिश दी। वहां से मानाराम (38) पुत्र अमरा राम निवासी आदर्श चवा बाड़मेर को डिटेन किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज आरोपी के खिलाफ पहले से 2 मामले दर्ज है। इसमें एक मामला सिणधरी थाना में हत्या का प्रयास और बायतु थाने में एनडीपीएस का दर्ज है। कार्रवाई में कांस्टेबल भीयाराम, देवाराम, ड्राइवर श्यामलाल शामिल है। दो साल पहले की थी कार्रवाई पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को बायतु पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गांव दानोणी मेघवालों की ढाणी, वीरेंद्र नगर में 22 किलो डोडा-पोस्त जब्त किया था। थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मोहनलाल उर्फ मुन्ना पुत्र हड़मानराम को गिरफ्तार किया था। मामले में मादक-पदार्थ सप्लायर मानाराम पुत्र अमराराम निवासी आदर्श चवा पुलिस थाना सदर बाड़मेर को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी गई। लेकिन आरोपी बार-बार ठिकाने बदल रहा था। एसपी ने सप्लायर पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।