बाड़मेर में बुधवार को रिकॉर्ड गर्मी पड़ी। तापमान 3 साल बाद सितंबर में 42 डिग्री के पार पहुंचा। दिन में मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हुआ। बीते एक सप्ताह में दिन का तापमान 9 डिग्री और रात का तापमान 10 डिग्री बढ़ गया है। दिन में लू के थेपड़ों से लोग परेशान दिखे। लगातार मौसम में हो रहे बदलने से मौसम बीमारियों बढ़ रही हैं। इधर हॉस्पिटल में ओपीडी भी बढ़ गई है। दरअसल, बाड़मेर में सितंबर माह में मौसम का मिजाज पूरीे तरह से बदल गया है। आमतौर पर जिस महीने में गुलाबी ठंडक का एहसास शुरू हो जाता है, वहां इस बार गर्मी ने बीते सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। सितंबर माह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से पार चल रहा है। खरीफ की फसलों को लेकर किसान चिंतित कृषि जानकारों के अनुसार- यह समय खरीफ की मुख्य फसलों बाजरा, ग्वार, मूंग, और मोठ के पकने का होता है। इस अवस्था में पौधों की नमी की सख्त जरूरत होती है। लेकिन 42 डिग्री के पार जाते तापमान और लागतार चल रही गर्म शुष्क हवाओं के कारण खेतों में नमी तेजी से खत्म हो गई है। 7 दिन में बढ़ा 9 डिग्री तापमान बाड़मेर में 17 सितंबर को दिन का तापमान 33 डिग्री था। वहीं रात का तापमान 26 डिग्री था। इसके बाद से लगातार तापमान बढ़ रहा है। 7 दिन में 23 सितंबर यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 9 डिग्री बढ़कर 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री बढ़कर 36.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सितंबर 2023 में था अब तक का रिकार्ड गर्म दिन बाड़मेर में भीषण गर्मी का आंकड़ा 42.2 डिग्री था। 8 सितंबर 2023 अब तक सबसे गर्म दिन रहा है। जबकि सबसे कम पारा 22.2 डिग्री 29 सितंबर 2015 को रहा था। आज सारे सितंबर माह के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री पहुंच गया हे।