अलवर के बड़ौदामेव के युवा डॉ.जयेश जैमन ने नीट पीजी एग्जाम में 1645वीं रैंक हासिल की है। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी है। डॉ.जयेश ने दृढ़ निश्चय, अटूट लगन और कठिन संघर्ष के दम पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डॉ. जयेश अब देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमडी मेडिसिन (जनरल मेडिसिन) में पीजी करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करना उद्देश्य उन्होंने बताया- उनका मुख्य उद्देश्य एक कुशल फिजीशियन बनकर आमजन और जरूरतमंदों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के संघर्षों, परिजनों के आशीर्वाद और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। डॉ. जयेश जैमन के पिता मुनेंद्र जैमन ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की है। देश की सबसे कठिए एग्जाम में से एक बतादें, नीट पीजी देश की सबसे कठिन और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर साल देश भर के लाखों एमबीबीएस डॉक्टर शामिल होते हैं। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डॉ. जयेश ने कठिन परिस्थितियों और निरंतर मानसिक दबाव को पीछे छोड़ते हुए प्रतिदिन 10 से 15 घंटे नियमित अध्ययन से यह मुकाम हासिल किया। कठिन दौर में भी उनका अटूट आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय कभी नहीं डिगा।