जोधपुर के बासनी स्थित फैक्ट्री में 23 सितंबर को आग लगने के बाद हुए ब्लास्ट में तीन फायर फाइटर्स की मौत हो गई थी। फायर कर्मचारी इन फाइटर्स को शहीद का दर्जा दिलाने और एक करोड़ मुआवजा देने समेत अन्य मांगों को लेकर दो दिन से कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे है। कर्मचारियों का कहना है कि कमेटी बनाकर हमारी मांगों को सुना जाए और इस पर एक्शन लिया जाए। कर्मचारी दो दिन से धरने पर बैठे है। आज कांग्रेस पार्षद गणपत सिंह चौहान भी धरने पर पहुंचे और मांगों को लेकर कर्मचारियों के साथ बैठे। कर्मचारियों ने बताया कि बासनी केमिकल फैक्ट्री हादसे में 3 फायर फाइटर्स प्रीतेश, सुरेंद्र और प्रदीप की मौत हो गई थी। हमारी मांग है कि फायर फाइटर्स के परिवारों को मदद मिले। कर्मचारियों ने रखी ये मांग- हादसे में तीन फायर फाइटर्स की हो चुकी है मौत इस हादसे में तीन फायर फाइटर्स की मौत हो चुकी है। पिछले सोमवार 28 सितंबर को दो फायर फाइटर सुरेंद्र (22) और प्रदीप की मौत हो गई। सुरेंद्र इस हादसे में 60 प्रतिशत तक झुलस गए हादसे में 60 प्रतिशत तक झुलस के बाद सुरेंद्र को वेंटिलेटर पर लिया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई थी। वहीं, प्रदीप वेंटिलेटर पर था, जो इस हादसे में 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे। इलाज के दौरान सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे उसने भी दम तोड़ दिया था। इससे पहले 26 सितंबर को एक फायर फाइटर प्रीतेश की मौत हो गई थी। फायर इंजीनियर ने मौके से जुटाए थे सबूत फायर एंड एक्सप्लोजिव टीम के नीलेश ऊकंडे ने पिछले दिनों हादसे वाली जगह से कई सबूत भी जुटाए थे। उन्होंने बताया था कि फैक्ट्री में अति ज्वलनीशल मैटेरियल था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया था कि बिजली के पोल से हाई वॉल्टेज जनरेट हुआ और हाई करंट इनके सिस्टम तक पहुंचा। दावा किया कि कॉपर के तार 1100 डिग्री पर पिघलता है, जो मौके पर पिघले हुए मिले और उसके सबूत भी मिले थे। ये करंट मिक्सिंग मशीन और और सिस्टम तक पहुंचा और ड्रमों के अंदर तक पहुंच गया, जिससे ये आग पकड़ी थी। वहीं ये भी दावा किया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि आग से ब्लास्ट हुआ और एक स्लैब आकर ड्रम पर गिरा था। फायर इंजीनियर ऊंकडे ने बताया था कि ब्लास्ट क्यों हुआ, उसकी स्टडी की जा रही है। चंद सेकेंड में हाई वॉल्टेज से करंट जनरेट हुआ और ये हादसा हुआ था। --- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- जोधपुर हादसा: फैक्ट्री मालिक ने किया सरेंडर:पांच दिन से चल रहा था फरार; 13 झुलसे लोगों में से 3 की मौत हो गई जोधपुर- हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में ब्लास्ट,14 फायर ब्रिगेड कर्मचारी झुलसे:केमिकल से भरे ड्रम में पत्थर गिरने से धमाका; 4 की हालत गंभीर, अलग ICU बनाया