बसवा पंचायत समिति में पंचायत राज चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बसवा में दूसरे चरण में 29 अक्टूबर को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान होगा। और नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। सरपंच पंद के लिए दूसरे चरण में 31 अक्टूबर को वोटिंग होगी । मतदान के ठीक बाद मतगणना और उसी दिन रात में नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। आचार संहिता लागू चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां कोई नई सरकारी घोषणाएं या विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। सभी प्रत्याशियों और जन प्रतिनिधियों को आचार संहिता का पालन करना होगा। इन चुनावों में पूरे प्रदेश में 1403 जिला परिषद सदस्य, 8245 पंचायत समिति सदस्य, 14403 सरपंच और 130589 वार्ड पंच चुने जाएंगे।