सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सीएम की सभा बयाना ले जाते समय अचानक ड्राइवर की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद बस में मौजूद VDO खुद ड्राइवर की सीट पर बैठे और खुद बस चलाकर सभी लाभार्थियों को बयाना सभा स्थल पर पहुंचाया। लाभार्थियों को ले जाते समय ड्राइवर की तबीयत खराब नगला तेहराईयां ग्राम पंचायत पर तैनात विकास अधिकारी पवन कुमार कैन ने बताया कि आज बयाना कस्बे में सीएम भजनलाल शर्मा की सभा थी। सभा में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लेकर जाना था। मैं सभी लाभार्थियों को लेकर बयाना जा रहा था। तभी कुरवारिया गांव के पास अचानक ड्राइवर की तबीयत खराब हो गई। ड्राइवर को ब्लड प्रेशर की समस्या थी तबीयत होते ही बस ड्राइवर नूम सिंह ने बस को सड़क किनारे लगा दिया। तब ग्राम विकास अधिकारी ने ड्राइवर से उसकी तबीयत के बारे में पूछा। ड्राइवर ने बताया कि उसे ब्लड प्रेशर की समस्या है। तब ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार कैन खुद ड्राइवर की सीट पर बैठ गए। 20KM बस चलाकर लाभार्थियों को सभा स्थल पर पहुंचाया ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार कैन बस को ड्राइव करते हुए सभी लाभार्थियों को लेकर बयाना सभा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने करीब 20KM बस को चलाया। फिलहाल ड्राइवर नूम सिंह की तबीयत ठीक है। बयाना सभा स्थल से लौटते समय कुछ दूरी ग्राम विकास अधिकारी ने बस को चलाया। जब ड्राइवर को आराम मिला तो, उसने बस को ड्राइव किया।