शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती सोमवार को मनाई गई। अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना ने ब्यावर के भगत चौराहे स्थित शहीद भगत सिंह सर्किल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा। जिला अध्यक्ष रतन गुर्जर के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। सबसे पहले सर्किल की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के साहस, त्याग और देशभक्ति को याद किया। उन्होंने कहा, उनका जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रप्रेम और समर्पण की प्रेरणा है। जिला अध्यक्ष रतन गुर्जर ने ऐसे महान क्रांतिकारियों के बलिदान को न भूलने की बात कही। उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में रतन गुर्जर, देवेंद्र जटिया, भूपेंद्र धानका, राधेश्याम भट्ट, हेमंत पहलवान, भास्कर चोरोटिया, हेडन टांक, राकेश नारावत, विश्वास गुर्जर, रविंद्र पोपावत, रितेश कुमार, दक्ष चौहान, अंकित पोपावत, रविंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।