भारतीय सांस्कृतिक निधि (इन्टैक) ब्यावर अध्याय ने शनिवार को बी.एल. गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्विज प्रतियोगिता कराई। इसमें शहर के 14 स्कूलों के 108 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिखित चरण में 20 सवाल पूछे गए। इसके बाद चुनी गई चार टीमों के बीच पांच राउंड की प्रश्नोत्तरी हुई। सेन्ट्रल अकादमी श्रीसीमेंट सीनियर स्कूल की टीम ने पहला स्थान पाया, जिसमें कक्षा 10 के माधव मोदी और नुपुर काठात थे। श्री अग्रसेन जैन विद्यापीठ ब्यावर (नाज) की टीम रनरअप रही, जिसमें कक्षा 9 के मुकुट कुमावत और विराज कुमावत शामिल थे। इन्टैक के रामप्रसाद कुमावत, डॉ. नरेन्द्र पारख, हीरालाल और प्रिंसिपल धर्मेंद्र शर्मा ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र, मेडल और पुरस्कार दिए। इन्टैक के मानसिंह चौहान ने क्विज का संचालन किया। जब कोई टीम जवाब नहीं दे पाई, तो सवाल दर्शकों की तरफ उछाला गया। ऐसे 16 सवालों के सही जवाब शिक्षकों, अभिभावकों और इन्टैक सदस्यों ने दिए, जिन्हें मेडल भी मिले।