चुनाव आयोग को सौंपी गई खर्च रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी ने अकेले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 286.99 करोड़ रुपए खर्च किए। यह कांग्रेस के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में किए गए कुल 248.55 करोड़ रुपए के खर्च से ज्यादा है। बीजेपी ने असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें आधे से ज्यादा रकम पश्चिम बंगाल में खर्च हुई। बंगाल में पार्टी ने सामान्य चुनाव प्रचार पर 217.16 करोड़ रुपए और उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर 69.83 करोड़ रुपए खर्च किए। खबर लगातार अपडेट हो रही है…