जिले के भालेरी थाना क्षेत्र में भालेरी गलगटी रोड पर बुधवार को बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। भालेरी पुलिस के अनुसार टेलीफोन से सूचना मिली थी कि भालेरी-गलगटी रोड पर बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर ड्यूटी ऑफिसर और थानाधिकारी अजय कुमार मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार लालचंद (40) पुत्र उदाराम नाथ निवासी मेहरावणसर, सुरेंद्र (20) पुत्र हीरा लाल ब्राह्मण निवासी कोहिना और माला (22) पुत्री हीरालाल ब्राह्मण निवासी कोहिना बाइक पर जा थे। उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक था कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको तुरंत सीएचसी भालेरी भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकीय अस्पताल तारानगर भिजवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।