जोधपुर में नगर निगम की ओर से रामलीला मैदान में करीब 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ शूर्पणखा और ताड़का के पुतलों का भी दहन किया गया। इससे पहले भीतरी शहर के फतेहपोल से रामरथ सवारी निकली। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान इसमें शामिल अखाड़ों ने करतब किए और मुंह से आग भी निकाली। देखिए- रावण दहन और रामरथ सवारी की PHOTOS