जयपुर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 21 अक्टूबर यानी कल पहले चरण की वोटिंग करवाने के लिए सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। पहले चरण में जिला परिषद के कुल 22 वार्डों में वोटिंग होगी, जबकि 8 पंचायत समितियों के सभी वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज (मंगलवार) भवानी निकेतन स्थित फार्मेसी कॉलेज पर जाकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। पहले फेज की वोटिंग 22 अक्टूबर को होगी, जिसका समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इन वार्डों में डाले जाएंगे वोट जयपुर जिला परिषद के कुल 22 वार्डों के लिए पहले चरण में वोटिंग होगी। इसमें वार्ड संख्या 1 से 10 और वार्ड संख्या 15 से 26 शामिल है। इन पंचायत समितियों में होगी वोटिंग गोविंदगढ़, चौंमू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद। एक साथ दो वोट डाले जाएंगे 22 अक्टूबर को पोलिंग बूथ पर पहुंचने वाले मतदाता को एक साथ दो वोट डालने पड़ेंगे। पहला वोट जिला परिषद के वार्ड सदस्य के लिए, जबकि दूसरा वोट पंचायत समिति वार्ड सदस्य के लिए डालना होगा। इसके लिए दो अलग-अलग ईवीएम मशीनें रखी जाएगी। वोटर दोनों ईवीएम पर एक-एक बार वोट डालने के लिए बटन दबाएगा। 797 मतदान केंद्र बनाए 8 पंचायत समितियों में 146 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए इन पंचायत समितियों में कुल 797 पोलिंग स्टेशन (मतदान केन्द्र) बनाए गए है। सरपंच और वार्ड पंच के लिए 24 को वोटिंग 24 अक्टूबर को इन्हीं 8 पंचायत समितियों में आने वाली ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच और सरपंच के लिए ​चुनाव प्रक्रिया की जाएगी। 23 अक्टूबर को वार्ड पंच और सरपंच के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और देर शाम तक चुनाव लड़ने वालों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। जबकि 24 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी और वोटिंग के बाद काउंटिंग शुरू करके देर रात परिणाम घोषित किए जांएगे।