फलोदी जिले के लोहावट में 27 जुलाई की रात हुई भंवरीदेवी विश्नोई की हत्या के मामले में एसआईटी ने जयपुर से आई एफएसएल टीम से सीन का रीक्रिएशन कराया। एफएसएल टीम मंगलवार को लोहावट पहुंची थी। मामले की जांच में भंवरी की दोनों बेटियों की जानकारी को अहम माना जा रहा है। एफएसएल टीम ने उनसे बातचीत कर घटना से जुड़ी स्थितियों और पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। टीम ने यह समझने की कोशिश की कि घटना के बाद मौके पर कौन-कौन पहुंचा और वहां क्या-क्या हुआ। भंवरी के जेठ के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद की स्थितियों को भी रीक्रिएशन के जरिए समझा गया। एफएसएल टीम की ओर से इकट्‌ठा किए गए सबूतों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद एसआईटी देखेगी कि जांच में इससे कौन-सी नई बात सामने आती है। किन सबूतों पर आगे काम किया जा सकता है। एसआईटी प्रमुख डीआईजी देवेंद्र विश्नोई ने बताया- मामले में अलग-अलग टीमें कई एंगल पर काम कर रही है। जांच में जहां भी जरूरत महसूस हो रही है, वहां विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। एफएसएल टीम ने अपने स्तर पर पूरे इलाके का निरीक्षण कर घटनाक्रम को समझा है। उनकी रिपोर्ट जांच को आगे बढ़ाने में काम आ सकती है। तीन संदिग्धों की पॉलीग्राफी रिपोर्ट का इंतजार मामले में तीन संदिग्धों का पॉलीग्राफी टेस्ट भी कराया जा चुका है। फिलहाल इसकी रिपोर्ट आना बाकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसमें सामने आने वाले तथ्यों का भी जांच की जाएगी। जरूरत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गले पर चाकू से वार कर हत्या की थी 27 जुलाई की रात भंवरी विश्नोई (32) निवासी जंभेश्वरनगर (लोहावट) बेटियों के साथ घर के बाहर सो रही थी। अज्ञात हमलावर ने भंवरी देवी के गले पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान मां के चिल्लाने पर पास में सो रही उसकी दोनों बेटियां रामज्योति (16) और सोनू (10) जाग गई थीं। मां को बचाने के लिए बेटियां हमलावर की तरफ दौड़ीं और उससे हाथापाई करने लगी थी। इस दौरान बदमाश ने बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया था। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी दोनों बेटियां घायल हो गई थी। मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… मां की हत्या,बचाने आई बेटी के पीठ-पेट,चेहरे पर चाकू मारे:खून से लथपथ होने के बाद भी बदमाश से लड़ती रही, दांत टूटे, पुलिस को बुलाया फलोदी में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की बेटी रामज्योति (16) और सोनू (10) पर भी नकाबपोश बदमाश ने हमला किया। 16 साल की बेटी रामज्योति की पीठ, पेट और चेहरे पर चाकू से पांच वार किए। इसके बाद भी वह मां को बचाने के लिए दौड़ी। ताऊजी को बुलाया। पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। (पूरी खबर यहां पढ़ें) लोहावट में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या:गले पर चाकू से किया वार, मां को बचाने हमलावर से भिड़ीं बेटियां; दोनों घायल घर के बाहर सो रही महिला के गले पर चाकू से हमला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की आवाज सुनकर उनकी दोनों बेटियां जाग गईं। दोनों की हमलावर से हाथपाई हुई। इस पर हमलावर ने बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गईं। घटना फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव का है। (पढ़ें पूरी खबर) ट्रैक्टर लेकर नोहर SDM ऑफिस पहुंचे किसान,VIDEO:पुलिस ने की बैरिकेडिंग, महापड़ाव शुरू; बोले- फीडर को हक का 332 क्यूसेक पानी मिले नोहर फीडर के लिए निर्धारित 332 क्यूसेक पानी की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम ऑफिस का घेराव किया। शाम 6 बजे बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर एसडीएम ऑफिस के बाहर जुटने लगे। इसके बाद किसानों ने ऑफिस के बाहर पड़ाव डाल दिया। (पढ़ें पूरी खबर) भंवरी देवी हत्याकांड: हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया:पूर्व विधायक बोले- पुलिस किसको बचा रही; SHO-DSP को हटाने की मांग फलोदी जिले के लोहावट में 27 जुलाई की रात हुई भंवरी विश्वोई की हत्या के मामले में हजारों की भीड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। (पूरी खबर पढ़ें…)