भरतपुर BDA के अधिकारी गुरुवार को कांग्रेस की बाड़ेबंदी में पहुंच गए। जब होटल में मौजूद लोग अधिकारियों का वीडियो बनाते हुए उनसे सवाल जवाब करने लगे तो, अधिकारी गाड़ी में बैठकर वहां से तुरंत चले गए। अधिकारियों का कहना है कि वह सेट बैक चेक करने के लिए पहुंचे थे। जबकि निर्दलीय मेयर पद के दावेदार विचित्रा सिंह का कहना है कि सरकार उनके होटल में अधिकारियों को भेजकर नामांकन वापस लेने का दबाब बना रही है। होटल का सेट बैक चेक करने पहुंचे अधिकारी मेयर की निर्दलीय दावेदार विचित्रा सिंह के भतीजे भूरा ने बताया कि, मेरी ताई विचित्रा सिंह ने निर्दलीय मेयर पद का नामांकन भरा है। कल नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। इसलिए नामांकन वापस लेने का दबाब बनाया जा रहा है। यह दबाब सरकार बना रही है। BDA से कुछ अधिकारी हमारे होटल सिद्धेश रिसोर्ट में पहुंचे थे। अधिकारियों ने अपन नाम नहीं बताया हैं। सवाल करने गाड़ी में बैठकर भागे अधिकारियों से जब कागज मांगे तो, उनके पास कोई लेटर नहीं था। अधिकारी होटल के आगे पीछे से नापतोल करते रहे। जब अधिकारियों से बात की तो, वह टालमटोल करने लगे। वह कोई सही जबाव नहीं दे रहे। 15 साल पुराना होटल भूरा का कहना है कि यह होटल निर्दलीय मेयर पद की दावेदार विचित्रा सिंह के पति शिव सिंह भोंट के पति का होटल है। यह होटल करीब 15 साल पुराना है। आज तक कोई भी होटल में सेट बैक चेक करने के लिए नहीं पहुंचा। अधिकारी नामांकन वापस लेने का दबाब बनाने के लिए होटल पर पहुंचे थे।