भरतपुर कांग्रेस ने आज कलेक्ट्रेट के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन, पुलिस ने उन्हें बेरिकेड्स लगाकर रोक लिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी और नगर निकाय चुनावों में पार्षद चोरी करने का आरोप लगाया। भरतपुर कांग्रेस करेगी दिल्ली कूच कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार का पुतला दहन किया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जो व्यवहार किया गया है। उसका कांग्रेस पूरी तरह से विरोध करती है। अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो, भरतपुर कांग्रेस भी दिल्ली की तरफ कूच करेगी। जिला संगठन महासचिव का केंद्र सरकार पर आरोप जिला संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- नगर निकाय चुनावों में केंद्र और राज्य सरकार ने अपने पद, शक्तियों, प्रभाव का दुरुपयोग किया है। निर्वाचन आयोग पर दबाव डालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पक्ष में लेकर वोट चोरी का काम करवाया है। जिसके विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया है। इसी के साथ उन्होंने कहा- दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन में राहुल गांधी और कई बड़े नेताओं को पीटा गया है। उनके आंदोलन को खत्म करने का प्रयास किया है। इसका कांग्रेस पूरी तरह से विरोध करती है।