भरतपुर में ऐतिहासिक जसवंत प्रदर्शनी 15 अक्टूबर से शुरू होगी। प्रदर्शनी में व्यापारी जिले और प्रदेश से दुकानें लगाने के लिए भरतपुर में आ चुके हैं। पशुपालन विभाग दुकानों को किराए पर देने के लिए 4 दिन से नीलामी कर रहा है। शनिवार को झूला लगाने के लिए प्लॉट, खजला बाजार और साइकिल स्टैंड की जगह किराए पर देने के लिए नीलामी की जाएगी। कई प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं पशुपालन विभाग जसवंत प्रदर्शनी का आयोजन करवाता है। हर साल जसवंत प्रदर्शनी लगाई जाती है। प्रदर्शनी में कुश्ती, पशुओं की प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ दूर दराज के इलाकों से व्यापारी प्रदर्शनी में दुकानें लगाने के लिए आते हैं। इस बार 10 गुना महंगी बिकी दुकानें दुकानें लगाने के लिए जगह किराए पर देने के लिए पशुपालन विभाग हर साल नीलामी की प्रक्रिया करता है लेकिन, इस बार दुकानें अपनी रेट से 10 गुना महंगी बिकी हैं। आज भी झूला, खजला बाजार और वाहन स्टैंड के लिए जगह की नीलामी की जाएगी। झूले के लिए जगह लाखों रुपए में किराए पर दी जाती है। इस जगह को लेने के लिए व्यापारियों में काफी होड़ रहती है।