भरतपुर के लखनपुर थाना इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में दो कावड़ियों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में 4 कावड़िये घायल हो गए। एक बाइक को कंटेनर ने और दूसरी बाइक को स्लीपर कोच बस ने टक्कर मारी थी। बाइक तीन कावड़ियों को मरी कंटेनर ने टक्कर लखनपुर थाना अधिकारी विजय सिंह छौंकर ने बताया कि देर रात डेढ़ बजे डेहरा गांव पर नेशनल हाईवे-21 पर डाक कावड़ लेकर जा रहे 3 बाइक सवार कावड़ियों को एक कंटेनर ने पीछे से टक्कर मारी। घटना में रूप सिंह सैनी, चेतराम, हंसराज निवासी उड्दैनी जिला करौली घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल लेकर जाया गया। जयपुर लेकर जाते समय कावड़िये की हुई मौत तीनों घायल कावड़ियों को जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर ले जाते समय हंसराज की हलैना में मौत हो गई। हंसराज के शव को हलैना अस्पताल में रखवा दिया गया। हंसराज के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। सुबह हंसराज के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। दूसरी बाइक को स्लीपर कोच बस ने मारी टक्कर दूसरी घटना सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर हुई। लुलहारा और बांसी गांव के बीच नेशनल हाईवे-21 पर बाइक पर चल रहे तीन कावड़ियों को एक स्लीपर कोच बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में हीरा सिंह, रामवीर, गौरव निवासी तिघरिया जिला करौली गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायल एक की हुई मौत तीनों घायलों को तुरंत आरबीएम अस्तपाल लेकर जाया गया। जहां रामवीर को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों घायलों का इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में करवाया जाएगा।