भरतपुर नगर निगम में मेयर पद की निर्दलीय दावेदार विचित्रा सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब नगर निगम में बीजेपी का मेयर बनना तय है। खुद मंत्री जवाहर सिंह बेढम निर्दलीय प्रत्याशी विचित्रा सिंह का नामांकन वापस करवाने के लिए नगर निगम पहुंचे थे। कल तक विचित्रा सिंह के परिजन बीजेपी सरकार पर नामांकन वापस लेने के दबाव बनाने का आरोप लगा रहे थे। मंत्री बेढम शिव सिंह के होटल पर पहुंचे नामांकन वापस लेने से पहले गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा- विचित्रा सिंह के पति शिव सिंह भोंट भरतपुर में सभापति, मेयर रहे हैं। शिव सिंह भोंट ने भरतपुर के विकास के गति को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया। मेरे पुराने मित्र हैं इसलिए मेरा मन था आज मैं इनसे राजनैतिक चर्चा करूं। बातचीत के बाद नामांकन वापस लेने का फैसला हमें पहली बार मौका मिला है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भरतपुर के विकास में कई हजार करोड़ की सौगातें दी हैं। सही ठंग से भरतपुर का विकास हो। इसलिए शिव सिंह भोंट ने मेरे साथ चलकर कहा कि हम पर्चा वापस लेंगे। सभी एकजुट होकर बीजेपी में काम करेंगे। भरतपुर के विकास में भागीदारी निभाएंगे। सरकार पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया था एक दिन पहले शिव सिंह भोंट के होटल में BDA के अधिकारी सेट बैक चेक करने के लिए पहुंचे तो, शिव सिंह के परिजनों का आरोप था कि सरकार अधिकारियों के जरिए नामांकन वापस लेने का दबाव बना रही है। इस पर राज्य मंत्री बेढम ने कहा कि यह सब मिथ्या बातें हैं। मंत्री के निर्देश में नामांकन वापस लेने का फैसला शिव सिंह भोंट ने कहा- मुख्यमंत्री भरतपुर का विकास कर रहे हैं। उस विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए मंत्री जवाहर सिंह के निर्देशन में हमने यह फैसला किया है कि हम अपना पर्चा वापस लें। सीएम को आभार दें कि जिस तरीके से वह भरतपुर का विकास कर रहे हैं वह उसी तरीके से भरतपुर का विकास करते रहें। बीजेपी की मेयर बनना तय इसके बाद मंत्री जवाहर सिंह बेढम शिव सिंह भोंट और उनकी पत्नी विचित्रा सिंह के साथ नगर निगम आवेदन वापस लेने के लिए पहुंचे। अब बीजेपी का मेयर बनना तय है। बीजेपी से वार्ड नंबर 61 की पार्षद अनुराधा सिंह ने मेयर पद का नामांकन भरा था।