भरतपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए वार्ड नंबर 17 की निर्दलीय पार्षद विचित्रा सिंह और वार्ड नंबर 61 की भाजपा पार्षद अनुराधा सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के बाद विचित्रा सिंह ने कहा कि हमारे साथ कांग्रेस है और हम नगर निगम में बोर्ड बनाएंगे। उन्होंने फिलहाल निर्दलीय तौर पर नामांकन दाखिल किया है। विचित्रा सिंह के पति और पूर्व मेयर शिव सिंह भोंट ने कहा कि हमारे पास पूरा बहुमत है। हर पार्टी के पार्षद हमारे टच में हैं और कांग्रेस भी हमारे साथ है। भाजपा के पास चाहे कितने भी जीते हुए प्रत्याशी हों, लेकिन वोटिंग के समय वे हमारे पक्ष में क्रॉस वोटिंग करेंगे। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को होटलों में कैद कर रखा है। उन्हें किसी से मिलने और बात करने नहीं दिया जा रहा। भाजपा पार्षद अनुराधा सिंह का नाम मेयर पद की दौड़ में एक दिन पहले ही चर्चा में आया था। उन्होंने कहा - हमारे पास पूर्ण बहुमत है। उनकी पहली प्राथमिकता शहर में विकास कार्य कराना रहेगी। अनुराधा सिंह दूसरी बार पार्षद बनी हैं। उनके पति हजारी सिंह युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। हजारी सिंह भी एक बार पार्षद रह चुके हैं। वे लंबे समय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जुड़े हुए थे। मेयर पद के 3 नॉमिनेशन भाजपा जिलाध्यक्ष बोलीं- हमारा बोर्ड बनेगा भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने क्रॉस वोटिंग की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए कहा कि पार्टी के पास 57 पार्षद हैं। उनके अनुसार, भाजपा के पार्षद एकजुट हैं और वोटिंग के दौरान कोई क्रॉस वोटिंग नहीं होगी। विचित्रा सिंह ने भरा नामांकन भरतपुर में मेयर पद के वार्ड नंबर 17 की पार्षद विचित्रा सिंह ने नामांकन भर दिया है। विचित्रा सिंह पूर्व मेयर शिव सिंह भोंट की पत्नी हैं। पार्षद जीतने के बाद वह कांग्रेस के बाड़ेबंदी में थी। विचित्रा सिंह कांग्रेस की तरफ से दावेदारी कर सकती हैं। नामांकन करने के बाद विचित्रा सिंह ने कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। हम नगर निगम में बोर्ड बनाएंगे। फिलहाल मैंने निर्दलीय तौर पर नामांकन दाखिल किया है। आगे समीकरण के हिसाब सभी चीजें तय होंगी। विचित्रा सिंह के पति शिव सिंह भोंट ने कहा कि हमारे पास हर पार्टी के पार्षद हैं। कांग्रेस हमारे साथ है। निश्चित ही हम बोर्ड बनाएंगे। बीजेपी के पास चाहे कितने भी जीते हुए प्रत्याशी हों लेकिन, वह वोटिंग के समय हमारे पक्ष में क्रोस वोटिंग करेंगे। बीजेपी ने प्रत्याशियों को होटलों में कैद किया हुआ है। उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा। किसी से बात नहीं करने दी जा रही। अनुराधा सिंह भी पहुंचीं नगर निगम भरतपुर नगर निगम में वार्ड नंबर 61 से पार्षद अनुराधा सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है। मेयर पद के लिए कल ही इनका नाम चर्चा में आया है। इससे पहले इनका नाम चर्चा में नहीं था। अनुराधा सिंह के पति हजारी सिंह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। अनुराधा सिंह दूसरी बार पार्षद बनी हैं। 1 बार हजारी सिंह पार्षद रह चुके हैं। इसके साथ हजारी सिंह लंबे समय से सीएम भजन लाल शर्मा से जुड़े हुए थे।