भरतपुर में देर रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक किसान की मौत हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से किसान को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई थी। जिसके नीचे दब जाने से उसकी मौत हो गई। मामला रूपवास थाना क्षेत्र का है। देर रात की है घटना रूपवास थाने के ASI खेमचंद शर्मा ने बताया- घटना रविवार देर रात की है। ओमप्रकाश (50) निवासी नानकपुर ट्रैक्टर से पशुओं का चारा लेकर देर शाम रुदावल देने के लिए गए थे। वहां से वह ट्रैक्टर ट्रॉली से घर आ रहे थे, तभी रूपवास और सिर सौंदा के पास अचानक ओमप्रकाश की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से हुई मौत अनियंत्रित होने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सड़क किनारे जा पलटी। ओमप्रकाश ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए। घटना में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना को देखा तो, उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुबह करवाया शव का पोस्टमार्टम सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और, ओमप्रकाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर शव को परिजनों के लिए सौंप दिया है। इनपुट- अनिल, रूपवास, भरतपुर