भरतपुर में राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 के लिए 24 सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर 8 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। सुबह 9 बजे सेंटरों में एंट्री शुरू हुई और पेपर से एक घंटे पहले सुबह 10 बजे प्रवेश बंद कर दिया गया। सेंटर में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहनता से चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों ने जो मेटल की चीजें पहन रखी थीं, उन्हें निकलवा लिया गया। पेपर 11 बजे से, 2 बजे तक चलेगा SET की परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी और दोपहर 2 बजे तक चलेगी। हर सेंटर पर एक पर्यवेक्षक और दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 5 उड़नदस्ते बनाए गए हैं, जो अलग-अलग सेंटरों पर जाकर व्यवस्थाओं और परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। महिलाओं से बिछिया और पायल भी निकलवाई सेंटर में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों की भी गहनता से जांच की गई। चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों के पैरों से बिछिया और पायल भी निकलवाई गई। अन्य मेटल की चीजें भी सेंटर के बाहर ही निकलवाई गईं। 10 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं परीक्षा केंद्रों के गेट ठीक सुबह 10 बजे बंद कर दिए गए। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए सभी सेंटरों पर पुलिसकर्मियों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।