भरतपुर में सरकारी टीचर की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। 11 महीने पहले शादी हुई थी। महिला के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा- आपके एक शक ने सब बर्बाद कर दिया। मेरी वजह से सब बर्बाद हो गया। अब जीने का मन नहीं है। इसके लिए आप दोषी नहीं हो। मामला मथुरा गेट थाना इलाके का मंगलवार रात 12 बजे का है। मृतका सुकीर्ति यादव (24) और उसकी बहन अंजली यादव की शादी एक ही घर में हुई है। सुकीर्ति के पति प्रशांत यादव (26) गोविंदगढ़ में सरकारी टीचर हैं। अभी छुट्टियों पर घर आए हुए थे। परिजनों का कहना है कि रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए। अंजली किसी काम से उठी तो देखा सुकीर्ति कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। यह देख वह चिल्लाने लगी तो घर के सभी लोग उठ गए। परिजनों ने सुकीर्ति को फंदे से उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाषित कर दिया। सीओ आशिमा वासवानी ने बताया कि- सुबह 4 बजे सूचना मिली थी कि मथुरा गेट थाना इलाके में रहने वाली सुकृति ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम आरबीएम हॉस्पिटल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं सुकीर्ति के पिता राकेश यादव ने दहेज हत्या की शिकायत दी है। मामले में जांच जारी है। पहले पढ़िए पूरा सुसाइड नोट… पिता बोले- छोटी बेटी का फोन आया था सुकीर्ति के पिता राकेश कुमार निवासी गोविंद नगर मडरपुर रोड ने बताया- दोनों बेटियों की एक ही घर में शादी हुई थी। कल रात करीब 12 बजे मेरी छोटी बेटी अंजली यादव ने फोन करके बताया कि ससुराल वालों ने बड़ी बहन सुकीर्ति को जान से मार दिया है। मैं तुरंत अपनी बेटियों के ससुराल के लिए निकला। मुझे रास्ते में प्रशांत और उसकी मां श्यामवती सुकीर्ति को हॉस्पिटल लेकर जाते हुए दिखे। सुकीर्ति को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे आरबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। RBM हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने सुकीर्ति को मृत घोषित कर दिया। राकेश ने बताया- ससुराल में सुकीर्ति को प्रताड़ित किया जाता था। सुकीर्ति की सास श्यामवती और पति प्रशांत यादव उससे दहेज में स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे। कई बार सुकीर्ति को पैसे भेजे गए लेकिन, उनकी डिमांड बंद नहीं हुई। दोनों बहनों की एक ही घर में दो भाइयों से हुई थी शादी पिता राकेश ने बताया- मैंने 11 महीने पहले प्रशांत और उसके छोटे भाई आर्यन के साथ अपनी दोनों बेटियों की शादी की थी। शादी के बाद से उनके ससुराल वाले उन्हें परेशान करते थे। कई बार उन्हें समझाया गया। उसके बाद भी वह नहीं माने। ये खबर भी पढ़िए… 3 बच्चों की मां ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:खाना खिलाकर बेटे-बेटियों को सुला दिया था; पति केरलम से बांसवाड़ा के लिए रवाना बांसवाड़ा जिले में 3 बच्चों की मां ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। तीनों बच्चे रात में खाना खाकर मां के साथ सोये थे, जब सुबह उठे तो मां फंदे पर लटकी मिली। घटना भूंगड़ा थाना क्षेत्र के झरी कुंडा गांव में मंगलवार की देर रात हुई। पूरी खबर पढ़िए