नगरीय निकाय चुनाव 2026 के दोनों चरणों के मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सोमवार 14 सितंबर को होगा। जिला प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से श्री भवानी निकेतन के फार्मेसी कॉलेज परिसर में शुरू होगी। किसी भी व्यक्ति, प्रत्याशी के काउंटिंग एजेंट को भी बिना अधिकृत प्रवेश पत्र परिसर में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। आमेर के सबसे पहले आएंगे नतीजे 1. स्टाफ की एंट्री : चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों को सुबह 7 बजे उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 2. नतीजों का पैटर्न : वोटों की गिनती वार्ड और आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) वार की जाएगी। 15-15 वार्डों के परिणाम थोड़े-थोड़े अंतराल पर एक साथ घोषित किए जाएंगे। 3. रिजल्ट : नतीजों की घोषणा वार्ड के बूथों की संख्या पर निर्भर करेगी। जिन वार्डों में बूथों की संख्या कम है, उनके रुझान और नतीजे पहले आएंगे। बड़े और ज्यादा बूथ वाले वार्डों को इंतजार करना होगा। आमेर विधानसभा के नतीजे सबसे पहले आने की उम्मीद है।