भीलवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों में आज मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते 11 केवी हरनी-पंचवटी, पुराना भीलवाड़ा, कावली खेड़ा और अजमेर रोड फीडर से जुड़े कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। हरनी-पंचवटी फीडर: छोटी हरनी, बड़ी हरनी, ओडो का खेड़ा, हरनी महादेव, काईन हाउस, मुख्यमंत्री जन आवास योजना, जमुना विहार, कुमुद विहार-1, 2, 3, तेरापंथ नगर, आदित्य विहार, मंगरॉप रोड, समेलिया फाटक, पाम रिसोर्ट, होटल ग्लोरिया इन, समता रिसोर्ट, होटल श्रीलोक और टेकरी के बालाजी के आसपास के क्षेत्र। पुराना भीलवाड़ा फीडर: कंचन विहार, जैन ज्योति कॉलोनी, गुलनगरी, अंसारी गली, सांगानेरी गेट, बोहरी कॉलोनी, गोपाल द्वारा मंदिर, शिव नगर, भादादा बाग, कृष्ण मोहल्ला और शहीद चौक के आसपास के क्षेत्र। कावली खेड़ा फीडर: मोती नगर, गाडोलिया बस्ती, मेडिकल कॉलेज के आसपास व रोड, कच्ची बस्ती, सुंदर नगर, कावली खेड़ा, आकोला रोड और सांगानेर 100 फीट रोड के आसपास के क्षेत्र। अजमेर रोड फीडर: सिविल लाइन, कर विभाग, जलदाय विभाग, अजमेर चौराहा, ट्यूलिप होटल, टीवीएस शोरूम, रिलायंस मॉल, गायत्री आश्रम, बड़ी पुलिया सुभाष नगर, छोटी पुलिया, बी सेक्टर आरके कॉलोनी, बी सेक्टर सुभाष नगर और पीडब्ल्यूडी ऑफिस सुभाष नगर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम बिजली कटौती के समय से पहले निपटा लेने की अपील की है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।