भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सांगानेर स्थित कीरों का खेड़ा इलाके में शुक्रवार 11 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में 20 साल का युवक छर्रे लगने से घायल हो गया था। यह था मामला सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि सांगानेर कस्बे में 11 सितम्बर को फायरिंग की घटना हुई थी।इस घटना में 20 साल का रतन कीर छर्रा लगने से घायल हो गया था। लखन ने सत्तू माली,इशू हरिजन, राधे श्याम जाट,शुभम तेली,युगल सिंह, देवराज,सुनील, अंकित, विनय प्रताप सहित चार पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी थी।हाथ में छर्रा लगने से लखन अस्पताल में एडमिट हुआ था और प्राथमिक उपचार के बाद वहां से फरार हो गया था। हाथ में देशी कट्टा फटने से सेल्फ इंजर्ड हुआ फायरिंग का ये मामला शुरू से संदिग्ध था,जब पूरे मामले की इन्वेस्टिगेशन की गई तो ये दो पक्षों के बीच आपसी विवाद ओर क्रॉस फायरिंग होना सामने आया।इन दोनों में किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश थी।11 सितम्बर को कीरखेड़ा गांव में दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग हुई थी और जब लखन ने देशी कट्टे से फायर किया तो कट्टा उसके हाथ में फट गया और उसके हाथ में चोट आई। ये सेल्फ इंजर्ड हुआ है,खुद ही ने फायर किया था और खुद ही घायल हुआ है। आरोपी तीन दिन के रिमांड पर वारदात को अंजाम देने के बाद से ये सभी फरार चल रहे थे पुलिस ने आज क्रॉस फायरिंग में शामिल शिकायतकर्ता लखन कीर सहित दो ओर आरोपियों सोहन कीर ओर गोपाल कीर इन तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया ओर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस रिमाइंड अवधि में फायरिंग के काम में लिया गया देशी कट्टा बरामद करने सहित घटना की पूरी डिटेल इन्वेस्टिगेशन की जाएगी।