भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के कीर खेड़ा गांव में दो परिवारों के बीच हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास वारदात में काम में लिए टोपीदार बंदूक, तलवार और कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आज इनको कोर्ट में पेश किया तो ये लंगड़ाते हुए चलते नजर आए। क्रॉस फायरिंग और जानलेवा हमला हुआ था सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि 12 सितंबर को सुभाष नगर थाने की सांगानेर चौकी में कीर खेड़ा में क्रॉस फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में गोपाल कीर और सोनू कीर ने लखन कीर, सत्तू माली, यीशु हरिजन, राधे श्याम जाट, शुभम तेली, युगल सिंह राजपूत, देवराज तेली, सुनील कबाड़ी, अंकित सेन, विनय प्रताप सिंह सहित चार-पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कुल आठ गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस शुभम तेली पिता लालचंद तेली, युगल राज सिंह चौहान पिता बलराम चौहान, लखन कीर पिता हरजी कीर, गोपाल कीर पिता गोकुल कीर, सोहनलाल कीर, बालाजी खेड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से टोपीदार बंदूक, वारदात के काम में ली गई तलवार और कुल्हाड़ी बरामद की है। लंगड़ाते हुए कोर्ट लाए पुलिस ने आज इस मामले के तीन मुख्य आरोपी विनय प्रताप सिंह, सत्तू माली और राधेश्याम जाट को कोर्ट में पेश किया। जहां ये लंगड़ाते हुए नजर आए। कोर्ट से इन्हें से उन्हें जेल भेज दिया। अब तक पुलिस इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और चार की तलाश की जा रही है। सत्तू और विनय आदतन बदमाश सात मामले दर्ज थाना प्रभारी बिश्नोई ने बताया कि आरोपी सत्तू माली के खिलाफ धरियावद प्रतापगढ़, सुभाष नगर, कोतवाली और सदर थाने में सात मामले अलग-अलग धाराओं में दर्ज है। विनय प्रताप सिंह के खिलाफ भीमगंज, बनेड़ा ,सदर और कोतवाली थाने में सात मामले दर्ज हैं।