भीलवाड़ा शहर के होटल-रेस्तरां में ग्राहकों को परोसे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ उनकी खाद्य सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए दो दिन के निरीक्षण में कहीं पानी की जांच रिपोर्ट नहीं मिली तो कहीं पेस्ट कंट्रोल और कर्मचारियों के हेल्थ सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं थे। वहीं एक कैफे में करीब 80 पैकेट एक्सपायरी डेट के कुरकुरे और चिप्स मिले, जिन्हें विभाग ने जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवाया। दो दिन में लिए आधा दर्जन सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 10 और 11 सितंबर को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। चारभुजा कैफे, मेडिकल कॉलेज में बेसन और रिफाइंड सोयाबीन तेल के सैंपल लिए गए। पुलिस लाइन मेस से आटे और तेल के सैंपल लिए। 11 सितंबर को स्काई इंपीरियल होटल, स्वरूपगंज में दही का सैंपल लिया। निरीक्षण में पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, हेल्थ सर्टिफिकेट और पानी की जांच रिपोर्ट, तीनों उपलब्ध नहीं मिले।विभाग ने होटल को इंप्रूवमेंट नोटिस दिया। अजमेर लेब भिजवाए सैंपल होटल लैंडमार्क में तेल और मिर्च पाउडर के सैंपल लिए,यहां भी पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, पानी की जांच रिपोर्ट और हेल्थ सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं मिले। होटल के खिलाफ इंप्रूवमेंट नोटिस की कार्रवाई की गई। होटल ट्यूलिप से पनीर का सैंपल लिया गया। अब सैंपल की रिपोर्ट बताएगी खाद्य पदार्थ मानकों पर कितने खरे उतरते हैं। सैंपल रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई विभाग के अनुसार सभी सैंपल जांच के लिए अजमेर प्रयोगशाला भेजे जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव, नीरज मीणा, शाहरुख खान सहित टीम मौजूद रही।